गुरुवार, २६ नोव्हेंबर २०२६
ताज्या बातम्या
Nagpur

बल्हारशाह रेलवे स्टेशन पर तस्करी का भंडाफोड़

Admin Desk
25 नवंबर 2026, 04:19 PM
विदर्भ अपडेट
खबर की फ़ोटो
102
लोगों ने यह खबर पढ़ी
2 मिनट में पढ़ें

14 हजार की शराब जब्त

Nagpur नागपुर, 25 नवंबर 2026

ट्रेन से विदेशी शराब की अवैध तस्करी करने के प्रयास को रेलवे पुलिस ने विफल कर दिया। बल्हारशाह रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर केरल एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे से विदेशी शराब की तस्करी कर रही एक महिला को पुलिस ने पकड़ा। उसके पास से 14 हजार 522 रुपये कीमत की विदेशी शराब की 82 बोतलें और 500 रुपये कीमत का ट्रॉली बैग, कुल 15 हजार 22 रुपये का माल जब्त किया गया।

पकड़ी गई महिला का नाम शीतल संजय कंजर, उम्र 47 वर्ष, निवासी गोवर्धना, ता । रिसोड, जि । वाशिम, वर्तमान निवासी जलनगर, चंद्रपुर बताया गया है। उसके पास हल्के गुलाबी रंग के ट्रॉली बैग में ऑफिसर्स चॉइस कंपनी की 180 मिली क्षमता वाली 82 प्लास्टिक बोतलें मिलीं। प्रत्येक 171 रुपये कीमत वाली इस शराब की कुल कीमत 14 हजार 522 रुपये है। अवैध रूप से शराब रखने और तस्करी करने के मामले में रेलवे पुलिस थाना वर्धा में अपराध क्र । 322/2026 के तहत महाराष्ट्र शराबबंदी कानून की धारा 65 (ई) व 66 (ब) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

21 नवंबर को जीआरपी पुलिस को सूचना मिली थी कि केरल एक्सप्रेस के पिछले जनरल डिब्बे से एक महिला विदेशी शराब की अवैध तस्करी कर रही है। इस सूचना के आधार पर उन्होंने बल्हारशाह रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर जांच कर महिला को माल सहित हिरासत में लिया।

यह कार्रवाई जीआरपी नागपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ । मंगेश शिंदे, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ । दत्ताराम राठोड के मार्गदर्शन में जीआरपी वर्धा के प्रभारी अधिकारी पुलिस निरीक्षक विरसेन चहांदे के नेतृत्व में पोअं अखिलेश चौधरी, पंकज भांगे, अश्विन पनेलवार ने की।