Nagpur

पॉन्जी स्कीम के चक्कर में फंसकर आर्थिक नुकसान

Admin Desk
11 नवंबर 2026, 04:58 PM
विदर्भ अपडेट
खबर की फ़ोटो
103
लोगों ने यह खबर पढ़ी
2 मिनट में पढ़ें

Mumbai मुंबई, 11 नवंबर 2026

कम समय में पैसा दोगुना करने और भारी मुनाफे का लालच देने वाली पॉन्जी स्कीम निवेशकों की जमा-पूंजी डुबो सकती हैं । इन योजनाओं में नए निवेशकों की रकम से पुराने निवेशकों को रिटर्न दिया जाता है । नए निवेश का प्रवाह रुकते ही पूरी व्यवस्था ढह जाती है और संचालक रकम लेकर फरार हो जाते हैं ।ऐसे पहचानें ठगी का जाल आरोपी अपने शिकार को कम समय में असामान्य मुनाफे का वादा करते हैं, नए निवेशकों की रकम से पुराने निवेशकों को भुगतान किया जाता है ।

शुरुआत में रिटर्न देकर भरोसा जीतना इनकी मोडस आपरेंडी है । नए निवेश घटते ही भुगतान बंद कर दिया जाता है । निवेशकों की रकम लेकर संचालकों का फरार हो जाते हैं । साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 पर संपर्क करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें ।

आपातकालीन सहायता के लिए 112 और FIU हेल्पलाइन +91 77009 20766 पर संपर्क किया जा सकता है । सावधान रहें! '30-40 दिनों में पैसा दोगुना' करने का दावा निवेश का अवसर नहीं, बल्कि ठगी का संकेत हो सकता है । लालच से बचें और जांच-परखकर ही निवेश करें ।