सोमवार, २३ नोव्हेंबर २०२६
ताज्या बातम्या
वर्धा

सेलू में पकड़े गए दो शराब विक्रेता

Admin Desk
22 नवंबर 2026, 05:45 PM
विदर्भ अपडेट
खबर की फ़ोटो
107
लोगों ने यह खबर पढ़ी
2 मिनट में पढ़ें

Wardha वर्धा, 22 नवंबर 2026

पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया.

21 नवंबर 2026 को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर एलसीबी टीम ने सेलू के वार्ड क्रमांक 4 में अमोल कैलाश मांढरे के घर छापा मारा.तलाशी के दौरान घर से देशी शराब की 90 एमएल की 800 सीलबंद बोतलें और विदेशी शराब की 180 एमएल की 48 सीलबंद बोतलें बरामद हुईं. जांच में पता चला कि अमोल ने यह शराब हिंगणी निवासी अतुल वाघमारे से खरीदी थी.

दोनों आरोपी मिलीभगत से आर्थिक लाभ के लिए अवैध शराब बिक्री का कारोबार कर रहे थे.पुलिस ने मौके से शराब के साथ वारदात में इस्तेमाल मेटालिक ग्रे रंग की होंडा अमेज कार (एमएच 49 एई 2032) जब्त की. जब्त माल की कुल कीमत 7 लाख 96 हजार 800 रुपए बताई गई है. दोनों आरोपियों के खिलाफ सेलू पुलिस थाने में शराबबंदी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है.

यह कार्रवाई एसपी सौरभ कुमार अग्रवाल और अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे के निर्देश पर एलसीबी निरीक्षक विनोद चौधरी तथा पुलिसकर्मी अरविंद येनुरकर, रोशन निंबोळकर, सागर भोसले और रवि पुरोहित ने की.