सोमवार, १६ नोव्हेंबर २०२६
ताज्या बातम्या
Nagpur

चंद्रपुर जिला बैंक ने CM को साैंपी 25.60 लाख की मदद

Admin Desk
15 नवंबर 2026, 08:19 PM
विदर्भ अपडेट
खबर की फ़ोटो
109
लोगों ने यह खबर पढ़ी
2 मिनट में पढ़ें

Nagpur नागपुर, 15 नवंबर 2026

सूखे की मार झेल रहे किसानों की मदद के लिए चंद्रपुर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए मुख्यमंत्री सहायता निधि में 25 लाख 60 हजार 878 रुपये का योगदान दिया है. बैंक के संचालक मंडल, अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस राशि का चेक सौंपा गया.

मुख्यमंत्री ने बैंक की इस पहल और सामाजिक प्रतिबद्धता की विशेष सराहना की.विधायक बंटी भांगड़िया के मार्गदर्शन तथा बैंक अध्यक्ष रवींद्र शिंदे के नेतृत्व में यह योगदान दिया गया. बैंक ने आर्थिक गतिविधियों के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व को भी अपनी कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाया है. विशेषकर किसानों, खातेदारों और ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों के हितों को ध्यान में रखकर विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं.

चंद्रपुर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक ने इससे पहले भी प्राकृतिक आपदाओं के समय आर्थिक मदद का हाथ बढ़ाया है. 22 जुलाई 2025 को बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री सहायता निधि में 25 लाख रुपये दिए गए थे. इसके बाद 13 अक्टूबर 2025 को बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने एकजुट होकर 21 लाख रुपये का योगदान दिया था.

अब सूखाग्रस्त किसानों की मदद के लिए 25.60 लाख रुपये से अधिक की राशि प्रदान की गई है.बैंक की इस पहल के पीछे प्राकृतिक संकट से जूझ रहे किसानों को राहत पहुंचाने के सरकारी प्रयासों में सहयोग करना प्रमुख उद्देश्य है. संचालक मंडल से लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों तक सभी की सामूहिक भागीदारी ने बैंक की सामाजिक प्रतिबद्धता को एक बार फिर सामने रखा है.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बैंक की आर्थिक प्रगति, विकासात्मक कार्यों तथा किसानों और खातेदारों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं की सराहना की. सामाजिक दायित्व के तहत प्राकृतिक आपदाओं में सहायता के लिए बैंक की ओर से किए जा रहे प्रयासों को भी उन्होंने सराहनीय बताया.इस अवसर पर विधायक बंटीभाऊ भांगड़िया, बैंक अध्यक्ष रवींद्र शिंदे, उपाध्यक्ष संजय डोंगरे, मानद सचिव अवेशखान पठाण, संचालक दिनेश चोखारे, गणेश तर्वेकर, रोहित बोम्मावार, जयंत टेंभुर्डे सहित अन्य उपस्थित थे.