अमरावती से चोरी की दो बाइक, वर्धा में जब्त
Wardha वर्धा, 12 नवंबर 2026
नंबर प्लेट बदलकर चोरी की दो मोटरसाइकिलें इस्तेमाल का मामला सामने आया है. पुलिस ने इंजाला (तहसील देवली) निवासी सुमित सुधाकर कैकाडी (26) के कब्जे से दोनों मोटरसाइकिलें जब्त की हैं.
ICJS पोर्टल पर चेसिस नंबर की जांच करने पर दोनों वाहन अमरावती जिले के अलग-अलग पुलिस थानों में दर्ज चोरी के मामलों के पाए गए.पुलिस को जानकारी मिली थी कि कैकाडी के पास दो मोटरसाइकिलें हैं, लेकिन उनके नंबर प्लेट और वास्तविक वाहन विवरण में अंतर है. इसके आधार पर पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में लेकर चेसिस नंबर की जांच की.
जांच में एक होंडा शाइन (MH AC 3615) को अमरावती के कोतवाली पुलिस थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 471/25 तथा दूसरी हीरो होंडा स्प्लेंडर (MH 27 V 4730) को फ्रेजरपुरा पुलिस थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 614/25 के चोरी के मामले से संबंधित पाया गया. दोनों मामले धारा 305(बी) के तहत दर्ज हैं.
दोनों मोटरसाइकिलें जब्त किए जाने की सूचना संबंधित पुलिस थानों को दे दी गई है. यह कार्रवाई अपराध शोध पथक के पुलिस उपनिरीक्षक शहाजी घोडके, पुलिस हवलदार संदीप, सोमेश और उमेश ने की.