सोमवार, १६ नोव्हेंबर २०२६
ताज्या बातम्या
वर्धा

वर्धा जिले में 6 ने मिलकर कर दी दोस्त की हत्या

Admin Desk
15 नवंबर 2026, 08:41 PM
विदर्भ अपडेट
खबर की फ़ोटो
113
लोगों ने यह खबर पढ़ी
2 मिनट में पढ़ें

Wardha वर्धा, 15 नवंबर 2026

पुलगांव पुलिस थाना क्षेत्र के सोनारा ढोक गांव में 21 वर्षीय युवक की चाकू से हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो घंटे के भीतर छह आरोपियों को हिरासत में लिया. इनमें चार बालिग और दो नाबालिग शामिल हैं.

मृतक सोनोरा ढोक निवासी गौरव राजू मांढरे (21) की शनिवार के दिन हत्या कर दी गई थी. मुखबिर से मिली जानकारी के अनुसार, पांच से सात लोगों ने गौरव पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या की और मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही पुलगांव के थानेदार सदाशिव ढाकणे ने अपराध जांच दल को रवाना किया.

गोपनीय जानकारी और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई. उनके वर्धा के आसपास होने की जानकारी मिलने पर स्थानीय अपराध शाखा को सूचित किया गया. इसके बाद स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने छह आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलगांव पुलिस के हवाले किया.

पुलिस के अनुसार, मृतक और आरोपी आपस में मित्र थे. कुछ दिन पहले हुए आपसी विवाद के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया.चार बालिग आरोपी हिरासत में लिए गए आरोपियों में अमन अनंतराव भरणे (22), रोहित मनोज नारनवरे (21) और प्रेम बोंडाले (19) शामिल है. ये तीनों भी सोनोरा ढोक के रहनेवाले हैं, जबकि आरोपी त्रिशुल बावने (20) आर्वी तहसील के भाईपुर पुनर्वसन का रहनेवाला है.

इनके अलावा दो विधि संघर्षग्रस्त नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभकुमार अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे और प्रभारी उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुशीलकुमार नायक के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के निरीक्षक विनोद चौधरी तथा पुलगांव के थानेदार सदाशिव ढाकणे के निर्देश पर की गई. मामले की आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक नितिन मदनकर कर रहे हैं.