शनिवार, १४ नोव्हेंबर २०२६
ताज्या बातम्या
वर्धा

पढिये क्यों नहीं मिलेगा अपर वर्धा बांध का पानी

Admin Desk
13 नवंबर 2026, 07:52 PM
विदर्भ अपडेट
खबर की फ़ोटो
119
लोगों ने यह खबर पढ़ी
2 मिनट में पढ़ें

Wardha वर्धा, 13 नवंबर 2026

कम बारिश और अल-नीनो व आईओडी के प्रभाव से ऊर्ध्व वर्धा बांध का जलसंग्रह घट गया है । इसके चलते वर्ष 2026-27 के रबी सीजन में सिंचाई के लिए पानी छोड़ना संभव नहीं होगा । सिंचाई विभाग ने उपलब्ध जलसंग्रह को पेयजल और अन्य अत्यावश्यक जरूरतों के लिए आरक्षित रखने का निर्णय लिया है ।विभाग के अनुसार, 9 नवंबर तक बांध में कुल क्षमता का 41 ।86 फीसदी यानी 236 ।10 दलघमी उपयोगी जलसंग्रह था ।

इसमें से वार्षिक औसत वाष्पीकरण के कारण 88. 51 दलघमी पानी कम होने का अनुमान है ।

शेष पानी में से महानगरपालिका, नगर परिषदों, ग्राम पंचायतों और सरकारी जलापूर्ति योजनाओं के लिए 66. 84 दलघमी आरक्षित किया गया है ।इसके अलावा औद्योगिक उपयोग के लिए 29 ।75 दलघमी, पशुओं के पीने के लिए 10 दलघमी तथा आकस्मिक जरूरतों के लिए 33.09 दलघमी (10 फीसदी) पानी सुरक्षित रखा गया है ।

इस आरक्षण के बाद रबी फसलों की सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं रहेगा ।विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में बारिश से बांध में जलसंग्रह बढ़ने पर पहले पेयजल, बिजली उत्पादन और औद्योगिक जरूरतों को प्राथमिकता दी जाएगी । इसके बाद ही उपलब्धता के अनुसार सिंचाई के लिए पानी छोड़ने पर विचार होगा ।सिंचाई विभाग ने नागरिकों और किसानों से पानी का किफायत से उपयोग करने की अपील की है । साथ ही बांध या नहर से अनधिकृत रूप से पानी लेने पर महाराष्ट्र सिंचाई अधिनियम 1976 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है ।