सोमवार, २३ नोव्हेंबर २०२६
ताज्या बातम्या
महाराष्ट्र

सूखा निवारण के लिए निधि की कमी नहीं होगी

Admin Desk
20 नवंबर 2026, 12:58 PM
विदर्भ अपडेट
खबर की फ़ोटो
115
लोगों ने यह खबर पढ़ी
2 मिनट में पढ़ें

उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने कहा

नांदेड में अधिकारियों के साथ बैठक

संभवित जल संकट पर अधिकारी अलर्ट

Nanded नांदेड, 20 नवंबर 2026

जिले में संभावित सूखे और जलसंकट से निपटने के लिए प्रशासन अभी से तैयारी करे. सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें. नागरिकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए. सूखा निवारण के लिए निधि की कमी नहीं होने दी जाएगी. यह आश्वासन उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार ने शुक्रवार को दिया.

जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने सूखे, पेयजल संकट और चारे की उपलब्धता की समीक्षा की. इस दौरान सहकारिता मंत्री बाबासाहेब पाटिल, विधायक प्रतापराव पाटिल-चिखलीकर, भीमराव केराम, प्रभारी जिलाधिकारी डॉ. रत्नदीप गायकवाड, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेश पाटिल, पुलिस अधीक्षक डॉ. नीलभ रोहन और मनपा आयुक्त डॉ. महेशकुमार डोईफोडे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.उपमुख्यमंत्री ने अगस्त 2027 तक की जलापूर्ति का नियोजन करने के निर्देश दिए.

जल संकटग्रस्त गांवों में जरूरत के अनुसार तत्काल टैंकर मंजूर किए जाएं. इसमें देरी या लापरवाही नहीं होनी चाहिए. प्रत्येक तहसील में वरिष्ठ अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए. जिला स्तर पर 24 घंटे कार्यरत नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया जाए.उन्होंने कहा कि सूखा निवारण के कार्य निधि के अभाव में लंबित नहीं रहने चाहिए. 19 नवंबर 2026 के शासन निर्णय के अनुसार जिला वार्षिक योजना (डीपीसी) की निधि का उचित उपयोग किया जाए.

डीपीसी से निधि नहीं मिलने वाले कार्यों के प्रस्ताव तत्काल शासन को भेजें.चारा संकट से निपटने के लिए पानी उपलब्धता वाले किसानों को चारा फसलों के बीज वितरित किए जाएं. सरकार इन किसानों से उचित दर पर चारा खरीदेगी. इसकी जानकारी किसानों तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए. नांदेड जिले में 31 अक्टूबर 2026 तक 596.30 मिमी बारिश दर्ज की गई. यह औसत 891.30 मिमी की तुलना में 66.90 प्रतिशत है. बैठक में जलस्रोतों में उपलब्ध भंडारण, टैंकर व्यवस्था, कुओं और बोरवेल के अधिग्रहण तथा चारे की उपलब्धता की समीक्षा की गई.