सोमवार, २३ नोव्हेंबर २०२६
ताज्या बातम्या
वर्धा

पेट्रोल टैंकर पलटा, कार और दो बाइक जलकर राख

Admin Desk
20 नवंबर 2026, 03:54 PM
विदर्भ अपडेट
खबर की फ़ोटो
106
लोगों ने यह खबर पढ़ी
2 मिनट में पढ़ें

Nagpur नागपुर, 20 नवंबर 2026

चंद्रपुर जिले के वरोरा में नागपुर-चंद्रपुर महामार्ग पर मालू पेट्रोल पंप के सामने बीती रात करीब 12.30 बजे पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर पलट गया. हादसे के तुरंत बाद टैंकर में भीषण आग लग गई. टैंकर में भरा करीब 3 हजार लीटर पेट्रोल और 9 हजार लीटर डीजल आग की भेंट चढ़ गया.

पेट्रोल पंप के साथ ही पास में गैस स्टेशन होने से आग ने बड़े हादसे का खतरा पैदा कर दिया था. टैंकर क्रमांक MH 34 BZ 4019 में कुल 12 हजार लीटर ईंधन (डीजल और पेट्रोल) भरा था. आग की लपटें आसपास के क्षेत्र तक फैल गईं. इसकी चपेट में अमोल झाडे के ढाबे पर खड़ी दिलीप चालेकर के स्वामित्व वाली कार और दो दोपहिया वाहन आ गए.

तीनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए. आग से ढाबे को भी नुकसान पहुंचा.घटना की सूचना मिलते ही नगरपालिका के अग्निशमन दल ने तत्काल मोर्चा संभाला. भूषण सालवटकर के मार्गदर्शन में अग्निशमन कर्मी रवि बरसे और वाहन चालक निलेश तवाडे रात 12.45 बजे घटनास्थल पर पहुंचे. सूचना मिलने के महज 15 मिनट के भीतर पहुंची टीम ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया. पेट्रोल पंप और गैस स्टेशन की निकटता को देखते हुए अग्निशमन दल की तत्परता बेहद अहम रही. समय रहते आग पर काबू पाने से संभावित बड़ा हादसा टल गया.