बुधवार, १८ नोव्हेंबर २०२६
ताज्या बातम्या
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के NCP विधायकों ने CM को सौंपी सुखाग्रस्तों की मदद राशि

Admin Desk
17 नवंबर 2026, 06:32 PM
विदर्भ अपडेट
खबर की फ़ोटो
100
लोगों ने यह खबर पढ़ी
2 मिनट में पढ़ें

मुंबई, 17 नवंबर*: महाराष्ट्र विधानसभा और विधान परिषद में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायकों ने राज्य के सूखाग्रस्त किसानों की मदद के लिए अपना एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री सहायता निधि में देने का मंगलवार को निर्णय लिया।

विधायकों ने मंगलवार को मंत्रालय में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को वेतन की राशि के चेक सौंपे।

विधायकों ने कहा कि संकट की घड़ी में किसानों के साथ मजबूती से खड़े रहना और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना ही स्वर्गीय अजित पवार की दी हुई सच्ची सीख है।

उन्होंने कहा कि अजित पवार की विचारधारा और विरासत को आगे बढ़ाते हुए किसानों के दुख में सहभागी बनना और उनकी समस्याओं के समाधान में योगदान देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पार्टी किसानों के हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर NCP की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार, वरिष्ठ नेता एवं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल, चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ, सहकारिता मंत्री बाबासाहेब पाटील, खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री नरहरि झिरवाल, कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे और महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिती तटकरे सहित पार्टी के अन्य विधायक उपस्थित थे।