महाराष्ट्र के 304 तहसीलों के लिए 7,500 करोड़ मंजूर
Mumbai मुंबई,27 अक्टूबर 2026
महाराष्ट्र सरकार ने खरीफ 2026 में सूखाग्रस्त घोषित 304 तहसीलों के पात्र किसानों को 5-5 हजार रुपये अग्रिम सहायता देने का निर्णय लिया है। राशि सीधे बैंक खातों में जमा होगी।
27 अक्टूबर के शासन निर्णय के अनुसार, 33 प्रतिशत से अधिक फसल नुकसान वाले किसानों को सहायता मिलेगी। पहले ई-केवाईसी करा चुके किसानों को दोबारा प्रक्रिया नहीं करनी होगी।
निर्धारित श्रेणियों के जनप्रतिनिधियों, अधिक वेतन पाने वाले सरकारी कर्मचारियों, पात्रता सीमा से अधिक पेंशनभोगियों और आयकरदाताओं को लाभ नहीं मिलेगा।