3 की जान लेने वाली आदमखोर बाघिन पकड़ी गई
Nagpur नागपुर, 13नवंबर 2026
गड़चिरोली के एटापल्ली तहसील में वन विभाग और ताडोबा रैपिड रेस्क्यू टीम की संयुक्त कार्रवाई; नागपुर के गोरेवाड़ा चिड़ियाघर में किया जाएगा स्थानांतरितगड़चिरोली : जिले के एटापल्ली तहसील में तीन ग्रामीणों की जान लेने वाली तीन वर्षीय बाघिन को शुक्रवार तड़के एक विशेष अभियान में पकड़ लिया गया.
वन विभाग और ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व की रैपिड रेस्क्यू टीम (आरआरटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शुक्रवार सुबह 3.02 बजे भामरागड़ वन विभाग के कासनस वन परिक्षेत्र में उसे बेहोश कर पकड़ा. बाघिन की पहचान G-25 SAF के रूप में हुई है.पिछले चार महीनों में इस बाघिन ने अलग-अलग घटनाओं में तीन ग्रामीणों पर हमला कर उनकी जान ले ली थी.
इन घटनाओं के बाद क्षेत्र के गांवों में भय का माहौल था.पकड़े जाने के बाद बाघिन को जांच और आवश्यक प्रक्रिया के लिए कासनस वन परिक्षेत्र कार्यालय लाया गया. इसके बाद उसे नागपुर स्थित बालासाहेब ठाकरे गोरेवाड़ा अंतरराष्ट्रीय प्राणी उद्यान में स्थानांतरित किया जाएगा.डॉ. रविकांत खोबरागड़े के नेतृत्व में चलाया गया यह अभियान आरआरटी का 122वां सफल रेस्क्यू ऑपरेशन रहा. बाघिन के पकड़े जाने से प्रभावित गांवों के नागरिकों ने राहत की सांस ली है.