वर्धा

वर्धा के 1.51 लाख किसानों के खातों में 75.50 करोड़ जमा

Admin Desk
०६ नोव्हें २०२६, ११:५४ स.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो

Wardha वर्धा, 6 नवंबर 2026

सूखे की मार झेल रहे किसानों को राहत देने के लिए शासन की ओर से घोषित 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता जिले के 1.51 लाख किसानों के खातों में जमा की गई है. अब तक कुल 75.50 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं. वहीं, जिला और तहसील स्तर पर 1 लाख 88 हजार 197 किसानों के खाते स्वीकृत किए गए हैं.

इस वर्ष अल नीनो के प्रभाव और कम बारिश के कारण जिले के सभी तहसीलों में सूखे की स्थिति निर्माण हुई है. इसका असर कपास, सोयाबीन और अरहर सहित खरीफ फसलों पर पड़ा है. कई क्षेत्रों में उत्पादन घटने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है. आगामी रबी और ग्रीष्मकालीन फसलों पर भी कम बारिश का असर पड़ने की आशंका है. इसे देखते हुए शासन ने सूखा घोषित कर विभिन्न राहत उपाय शुरू किए हैं.

दिवाली से पहले किसानों को तत्काल आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से प्रत्येक पात्र किसान के खाते में 5 हजार रुपये जमा करने की घोषणा की गई थी. इसके तहत जिले में 2 नवंबर से आधार लिंक बैंक खातों में राशि हस्तांतरित की जा रही है. अब तक 1.51 लाख किसानों को इसका लाभ मिल चुका है. शेष स्वीकृत खातों में राशि जमा करने की प्रक्रिया जारी है.

**हिंगणघाट में सर्वाधिक लाभार्थी**

तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार हिंगणघाट में 28,091, समुद्रपुर में 26,202, देवली में 19,582, सेलू में 17,896, आर्वी में 17,197, वर्धा में 15,107, कारंजा में 15,190 और आष्टी में 11,525 किसानों के खातों में सहायता राशि जमा की गई है.

ही बातमी शेअर करा: