Nagpur

नागपुर में गांजा तस्करी का उत्तरप्रेदश कनेक्शन

Admin Desk
०५ नोव्हें २०२६, ११:४७ स.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो

Nagpur नागपुर : 5 नवंबर 2026

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की अपराध गुप्तचर शाखा (सीआईबी) ने 36 ।355 किलो गांजा जैसा मादक पदार्थ जब्त किया है । इस मामले में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के 3 युवकों को पकड़ा गया । जब्त मादक पदार्थ और अन्य सामग्री का कुल मूल्य 18 लाख 52 हजार 750 रुपये बताया है ।

जानकारी के अनुसार, 3 नवंबर को सीआईबी नागपुर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजाकुमार नामक युवक अपने दो साथियों के साथ गितांजलि एक्सप्रेस ( ट्रेन क्रमांक 12860) के सामान्य कोच में गांजे की बड़ी खेप लेकर यात्रा कर रहा है । मुखबिर ने संदिग्धों के फोटो भी उपलब्ध कराए थे ।

सूचना के आधार पर सीआईबी की टीम ने नागपुर रेलवे स्टेशन पर निगरानी शुरू की । दोपहर करीब 12 बजे प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 पर स्टेशन प्रबंधक कार्यालय के सामने पांच बैग लेकर खड़े तीन संदिग्ध युवक दिखाई दिए । टीम ने उन्हें रोककर पूछताछ की और उनके बैगों की तलाशी ली ।

जांच के दौरान पांचों बैगों में रखे 32 बंडलों से कुल 36. 355 किलो गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ । इसकी अनुमानित कीमत 18 लाख 17 हजार 750 रुपये बताई गई है । इसके अलावा तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए, जिनकी कीमत 35 हजार रुपये है । इस तरह कुल 18 लाख 52 हजार 750 रुपये की सामग्री जब्त की गई ।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजाकुमार (22), बुलटकुमार (20) और अरबाज अंसारी (19), तीनों निवासी जिला कुशीनगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है । सीआईबी नागपुर की इस कार्रवाई से रेलवे मार्ग से मादक पदार्थों की तस्करी का मामला सामने आया है ।

ही बातमी शेअर करा: