वर्धा में 5 जुआरियों से लाखों का माल….

wardha वर्धा, 10 जुलाई 2026
सावंगी (मेघे) पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सालोड हिरापुर स्थित श्मशान भूमि के पास जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 3,64,490 रुपये मूल्य का नगद और अन्य सामान जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई 2026 को सावंगी (मेघे) पुलिस थाना की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सालोड हिरापुर स्थित श्मशान भूमि के पास पेड़ के नीचे कुछ लोग 52 ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने पंचों की उपस्थिति में छापा मारकर मौके से **मिथुन गोपालराव येरेकर (37), प्रदीप देवराव ठाकरे (33), कुनाल किशोर खेवले (25), विकास अशोक बदरिया (37) और फिरोजखान बब्बुखान पठाण (40) को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुए के फड़ से 4,440 रुपये नकद, 5 मोटरसाइकिल (कीमत 3,60,000 रुपये) तथा 52 ताश के पत्ते (50 रुपये) जब्त किए। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत 3,64,490 रुपये बताई गई है।

इस मामले में सावंगी (मेघे) पुलिस थाना में अपराध क्रमांक 559/2026 के तहत महाराष्ट्र जुआ प्रतिबंध अधिनियम की धारा 12 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुनील महाडी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विनोद गिरी के नेतृत्व में पुलिस हेड कॉन्स्टेबल संजय पंचभाई, वीरेंद्र कांबले, अनिल वैद्य, विलास भेंडे तथा कॉन्स्टेबल निखिल फुटाणे, हर्षवर्धन मून और अमोल जाधव ने की। मामले की आगे की जांच पुलिस हवलदार वीरेंद्र कांबले कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!