हिंगणघाट के 4 कुख्यात बदमाश जिले से बाहर


Wardha वर्धा, 17 सितंबर 2026 पुलिस स्टेशन हिंगणघाट की कार्रवाई में शहर के चार प्रमुख अपराधियों को वर्धा जिले से निष्कासित (हद्दपार) कर दिया गया है। यह कदम कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शहर में बढ़ते अपराधों पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया।
थानादार अनिल राउत की पहल पर कुख्यात आकाश उर्फ़ निम्बू अमर तेलतुंबड़े (26), जगदीश अमर तेलतुंबड़े (29) तथा अजय ज्ञानेश्वर मातकर (47), सभी निवासी संत चोखोबा वार्ड, के विरुद्ध महाराष्ट्र सार्वजनिक आदेश (म.पो.का.) की धारा 55 के अंतर्गत प्रस्ताव तैयार किया गया।

उपविभागीय पुलिस अधिकारी हिंगणघाट श्री सुशीलकुमार नायक के माध्यम से प्रस्ताव पुलिस अधीक्षक वर्धा श्री सौरभ कुमार अग्रवाल को भेजा गया, जिनके द्वारा दिनांक 17/09/2026 को मंजूरी दे कर इन तीनों को वर्धा जिले से दो वर्ष के लिए हद्दपार करने का आदेश पारित किया गया।

साथ ही सुजित अशोकराव गावंडे, निवासी संत कबीर वार्ड, जिन पर नशीले पदार्थों की बिक्री, अवैध शराब की तस्करी और महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने के आरोप हैं, के विरुद्ध म.पो.का. की धारा 56 के अंतर्गत प्रस्ताव तैयार कर उपविभागीय अधिकारी के पास भेजा गया।

उपविभागीय अधिकारी ने दिनांक 17/09/2026 को यह प्रस्ताव स्वीकृत कर सुजित गावंडे को सात दिन के लिए वर्धा जिले से हद्दपार करने का आदेश जारी किया।
पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई से हिंगणघाट शहर में अन्य आपराधिक तत्वों में भय व्याप्त हुआ है और आगामी पर्व-उत्सवों के दौरान शांति बनाए रखने में यह मददगार सिद्ध होगी।

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक श्री सदाशिव वाघमारे तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी श्री सुशीलकुमार नायक के मार्गदर्शन में थानादार अनिल राउत तथा पो. ह.वा. प्रविण देशमुख, पो.अं. संग्राम मुंडे, शिवशंकर यादव और संतोष लोहटे की टीम ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!