उत्तर प्रदेश से लाए गए महाराष्ट्र में लाए गए …

उत्तरप्रदेश से लाए गए महाराष्ट्र में अपराधी ….
बदमाशों से दो लाख का माल बरामद
स्थानीय क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

wardha वर्धा, 17 सितंबर 2026
एटीएम कार्ड की अदला-बदली कर बैंक खाते से 48 हजार रुपये निकालने के मामले में स्थानीय अपराध शाखा ने उत्तर प्रदेश निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान जमशेद अली शौकत अली (45), निवासी बाबरी, जिला शामली, उत्तर प्रदेश, के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके कब्जे से 48 हजार रुपये नकद, बिना नंबर की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल, हेलमेट तथा कैनरा बैंक और यूनियन बैंक के एटीएम कार्ड सहित करीब 1.99 लाख रुपये का माल बरामद किया है.

पुलिस के अनुसार, अमरावती निवासी माधुरी अंबादास गवई (35) 2 अगस्त को ट्रेन से वर्धा पहुंची थीं. रेलवे स्टेशन के पास एचडीएफसी बैंक के एटीएम से 2 हजार रुपये निकालते समय दो अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे. इनमें से एक ने ट्रांजेक्शन पूरा नहीं होने का झांसा देकर उन्हें दोबारा कार्ड मशीन में डालने को कहा. इसी दौरान आरोपी ने उनका एटीएम कार्ड बदलकर दूसरा कार्ड थमा दिया.

कुछ समय बाद गवई के यूको बैंक खाते से पांच अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 48 हजार रुपये निकाले जाने के मैसेज मिले. शिकायत के आधार पर वर्धा शहर पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 1257/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया.

स्थानीय अपराध शाखा ने समानांतर जांच करते हुए आरोपी की पहचान की. उत्तर प्रदेश में तलाश के बाद 16 सितंबर को वर्धा परिसर में उसकी खोज शुरू की गई. सेवाग्राम रेलवे स्टेशन परिसर में संदिग्ध रूप से घूमते हुए जमशेद अली को पुलिस ने पकड़ा. पूछताछ में उसने अपने साथी सावेज अली, निवासी गंगेरू, जिला शामली, के साथ अपराध करने की जानकारी दी.

आरोपी को आगे की जांच के लिए वर्धा शहर पुलिस के हवाले किया गया है. पुलिस उसके द्वारा महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में इसी तरह के अपराध किए जाने की संभावना की भी जांच कर रही है.

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल और अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे के मार्गदर्शन में की गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!