ये बड़ी नाइंसाफी है वर्धा के सांसद ने पीएम से कहा

  • 6 विधानसभा के लिए सांसद को 5 करोड़
  • एक विधानसभा के लिए विधायक को 5 करोड़
  • सांसद के लिए अल्प निधि से विकास प्रभावित
  • प्रधानमंत्री से कहा सांसद निधि बढ़ई जाए

wardha वर्धा, 18 सितंबर 2026
क्षेत्रफल और जिम्मेदारी बड़ी, लेकिन विकास निधि सीमित होने की विसंगति सामने रखते हुए वर्धा लोकसभा क्षेत्र के सांसद अमर शरदराव काले ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) के तहत मिलने वाली निधि में बड़ी वृद्धि की मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की है. वर्तमान में सांसद को प्रतिवर्ष 5 करोड़ रुपये की निधि मिलती है. काले ने इसे बढ़ाकर कम से कम 25 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष करने की मांग की है.


एक विधायक को अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 5 करोड़ रुपये उपलब्ध होते हैं. दूसरी ओर, सांसद को छह विधानसभा क्षेत्रों वाले पूरे लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए महज 5 करोड़ रुपये मिलते हैं. छह विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों की निधि को मिलाकर यह राशि 30 करोड़ रुपये होती है. जबकि पूरे लोकसभा क्षेत्र के लिए सांसद के पास केवल 5 करोड़ रुपये ही रहते हैं.

काले ने इस अंतर की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि विधायकों के लिए क्षेत्र छोटा और निधि अधिक, जबकि सांसद के लिए क्षेत्र बड़ा और निधि कम है. ऐसे में व्यापक क्षेत्र के विकास कार्यों को सीमित निधि में पूरा करना चुनौतीपूर्ण है.

25 करोड़ वार्षिक निधि की मांग

सांसद काले ने सीधे 30 करोड़ रुपये की मांग करने के बजाय कम से कम 25 करोड़ रुपये वार्षिक निधि देने की मांग रखी है. लोकसभा क्षेत्र में सड़क, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामुदायिक भवन, सार्वजनिक सुविधाओं के साथ ही महिलाओं और युवाओं के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाओं से जुड़े अनेक कार्यों की मांग रहती है. ऐसे में 5 करोड़ रुपये की मौजूदा सीमा में इन सभी मांगों को पूरा करना कठिन है, यह बात उन्होंने केंद्र सरकार के संज्ञान में लाई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!