*Mumbai मुंबई,* यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मध्य रेल ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी)-नागपुर और नागपुर-नासिक रोड के बीच दो जोड़ी अनारक्षित विशेष (टीओडी) ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का संचालन 11 से 13 जुलाई के बीच किया जाएगा, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
गाड़ी संख्या 01021 सीएसएमटी-नागपुर अनारक्षित स्पेशल 11 जुलाई को रात 12:30 बजे सीएसएमटी से रवाना होकर उसी दिन दोपहर 3:45 बजे नागपुर पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 01022 नागपुर-सीएसएमटी स्पेशल 12 जुलाई को रात 9:40 बजे नागपुर से रवाना होकर 13 जुलाई को दोपहर 1:50 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव दादर, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मुर्तिजापुर, बडनेरा, धामणगांव और वर्धा स्टेशन पर रहेगा।
इसके अलावा गाड़ी संख्या 01203 नागपुर-नासिक रोड अनारक्षित स्पेशल 12 जुलाई को शाम 6:15 बजे नागपुर से रवाना होकर 13 जुलाई को सुबह 5:30 बजे नासिक रोड पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01204 13 जुलाई को सुबह 7:50 बजे नासिक रोड से चलकर रात 8:00 बजे नागपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव अजनी, सेवाग्राम, वर्धा, पुलगांव, धामणगांव, चांदूर, बडनेरा, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, चालीसगांव और मनमाड स्टेशन पर रहेगा।
दोनों विशेष ट्रेनों में 16 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 एसएलआर कोच, कुल 18 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे। ये ट्रेनें पूरी तरह अनारक्षित (जनरल) श्रेणी में संचालित होंगी। मध्य रेल ने यात्रियों से इस विशेष सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।
