AIMIM ने पुलगाँव गठित की शाखा


पुलगाँव, 19 सितंबर 2026
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुसलमीन (AIMIM) के वर्धा जिला अध्यक्ष आसिफ खान के पुलगाँव दौरे के दौरान शहर के कई जिम्मेदार पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हुए।

नए सदस्यों ने पार्टी को मजबूत करने व ईमानदारी से काम करने का संकल्प लिया। राष्ट्रवादी कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के पुलगाँव विधानसभा अध्यक्ष वसीम शेख उर्फ़ बबलू भाई और तहसील अध्यक्ष सलीम शेख ने भी इस दौरान AIMIM जॉइन किया। उनके साथ दर्जनों स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी में शामिल होकर AIMIM के साथ काम करने का निर्णय लिया।

आसिफ खान की उपस्थिति में नव-नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति‑पत्र सौंपे गए। AIMIM पुलगाँव शहर कमिटी की नई सूची इस प्रकार है: वसीम शेख (शहर अध्यक्ष), सलीम शेख (उपाध्यक्ष), शम्सुद्दीन अंसारी (उपाध्यक्ष), शेख महमूद (उपाध्यक्ष), सै़यद मोहसिन अली (महासचिव), शब्बीर खान न्यामत खान (महासचिव), अरहान शेख (सचिव), अरमान शेख (सचिव), रेहान शेख (सोशल मीडिया प्रमुख), फारुक शेख (सदस्य), शेख चाँद (सदस्य), आमीन पठाण (सदस्य), इरफान भाई (सदस्य), शंकरराव वासनिक (सदस्य), अशफ़ाक भाई मंसूरी (सदस्य), खलील अहमद शेख (सदस्य)। हैं।

कार्यक्रम में AIMIM वर्धा सोशल मीडिया प्रमुख आवेज़ शेख, वर्धा शहर सचिव राजिक खान, शेरू भाई, इफ्फू भाई समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। आसिफ खान ने नव-नियुक्तों को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी की जिम्मेदारियों को ईमानदारी व कड़ी मेहनत से निभाया जाए।

AIMIM ने इस अवसर पर एक बार फिर जोर देकर कहा कि सभी समुदायों के अधिकार, न्याय व विकास के लिए मिलकर काम किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!