ट्रेनों में करता थो वो ऐसा काम……

  • अब गया सलाखों के पीछे
  • रेलवे की यात्रियों की सुरक्षा कटिबद्धता

Nagpur नागपुर, 16 सितंबर 2026
अपराध की रोकथाम एवं यात्रियों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत CPDS टीम, CIB नागपुर एवं GRP नागपुर की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेन से महिला का पर्स चोरी करने के मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया तथा उसके पास से ₹5,000 नकद बरामद किए।

दिनांक 14 सितंबर 2026 को अपराध की रोकथाम ड्यूटी पर तैनात CPDS टीम, CIB नागपुर एवं GRP नागपुर की टीम नागपुर रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 03 पर ट्रेन नंबर 12807 के कोच A-1 के अटेंडेंट ने टीम को सूचना दी कि बर्थ नंबर 33 से एक महिला का पर्स, जिसमें ₹5,000 नकद थे, एक व्यक्ति चोरी कर विपरीत दिशा से भाग गया है।

सूचना मिलते ही संयुक्त टीम ने स्टेशन पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की। फुटेज में एक व्यक्ति प्लेटफॉर्म नंबर 03 की विपरीत दिशा से भागता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद टीम ने CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति की तलाश शुरू की।

तलाशी के दौरान RSMS बिल्डिंग के पास पार्किंग क्षेत्र में CCTV फुटेज में दिखाई दिए व्यक्ति से मिलता-जुलता एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक MH-49 AD 7790 निकालते हुए दिखाई दिया। CCTV फुटेज एवं उपलब्ध फोटो से मिलान करने पर उसकी पहचान ट्रेन नंबर 12807 के कोच A-1 से महिला का पर्स चोरी कर भागने वाले व्यक्ति के रूप में हुई।

टीम ने तत्काल संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की। उसने अपना नाम मोहम्मद शाहिल, मोहम्मदपुरा, नागपुर (महाराष्ट्र) बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से ₹5,000 नकद बरामद हुए। नकद राशि के संबंध में पूछताछ करने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

इसके बाद उसे RPF थाना नागपुर लाया गया, जहां CPDS टीम द्वारा पूछताछ किए जाने पर उसने प्लेटफॉर्म नंबर 03 पर ट्रेन नंबर 12807 के कोच A-1 से महिला का पर्स चोरी करने की बात बताई। आरोपी द्वारा दिनांक 14 सितंबर 2026 को उक्त चोरी की घटना को स्वेच्छा से स्वीकार किया गया।

इस संबंध में GRP थाना नागपुर से संपर्क करने पर बताया गया कि महिला का पर्स, जिसमें ₹5,000 नकद थे, चोरी होने के संबंध में मामला दर्ज है। आगे की कानूनी कार्रवाई एवं जांच के लिए पकड़े गए आरोपी तथा उसके पास से बरामद ₹5,000 नकद को GRP थाना नागपुर के सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!