अभिजीत दीपके ने सेवाग्राम आश्रम को दी भेंट

Wardha वर्धा 19 सितम्बर 2026
कॉक्रोज जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने आज सेवाग्राम स्थित बापू कुटी के दर्शन किए।

दीपके ने बापू कुटी का विस्तृत निरीक्षण किया और आश्रम में रखे गए विभिन्न साहित्य तथा दस्तावेजों के बारे में जानकारी ली। कुछ समय के लिए वे प्रार्थना में मग्न भी रहे और आश्रम के शांति व अनुशासन से प्रभावित दिखे।

उनके साथ नितेश कराले मास्टर और सीजीपी के कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह दौरा दीपके के वर्धा जिले भ्रमण की शुरुआत है। दौरान वे जिले के विद्यालयों व छात्रों से भी संवाद करेंगे तथा स्थानीय शैक्षिक व सामाजिक मुद्दों पर मार्गदर्शन और चर्चा करेंगे।

सेवाग्राम से रवाना होकर उनका दौरा वर्धा के विभिन्न हिस्सों में जारी रहेगा और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी बाद में जारी की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!