बाढ़ में बह गए किसान के मवेशी

Wardha वर्धा 2 जुलाई 2026
आष्टी तहसील के देवगांव इलाके में बाकळी नदी में आई महा-बाढ़ ने पशुपालक की कमर ही तोड़ दी। ममदापुर के पशुपालक नामदेव पडधान के मालिकाना हक वाली चार भैंसें, दो बैल और सात गायें वहीं पर ही दम तोड़ गईं, जबकि कुछ जानवर बाढ़ के प्रचंड बहाव में बहकर लापता हो गए।

इस दुर्घटना से पशुपालक को लगभग 25 लाख रुपये का प्राथमिक अनुमानित नुकसान हुआ है। किसान ने नदी के पास ही अपने मवेशियों के लिए अस्थाई झोपड़ी बनाई थी लेकिन अचानक आई वर्षा ने सारी स्थिति बदल दी नुकसान भरपाई की मांग हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!