- न्यायालय ने दिया था आदेश
- थानेदार कापडे की अगुवाई में कारवाई
Wardha वर्धा 11 जून 2026
जिले में अवैध शराब के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के तहत देवली पुलिस ने 11 जून को न्यायालय के आदेश पर लाखों रुपये की अवैध देशी व विदेशी शराब को रोडरोलर से रौंद कर नष्ट कर दिया।
कार्रवाई में कुल 115 मामलों में जब्त 7,396 बोतलें नष्ट की गईं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹11,16,260 बताई गई है।
पुलिस के अनुसार 101 मामलों में पकड़ी गई 5,416 बोतलें (अनुमानित कीमत ₹8,62,060) और 14 मामलों में 1,980 बोतलें (अनुमानित कीमत ₹2,54,200) अलग-अलग प्रमाणों के साथ जब्त थीं ।
सभी माल को देवली के एक निर्जन स्थान पर लाकर रोडरोलर के माध्यम से पूर्ण रूप से नष्ट किया गया।यह कार्रवाई थानेदार सहायक पुलिस निरीक्षक संदीप कापड़े, पुलिस उपनिरीक्षक अश्विन गजभिये और सिपाहियों विमलनयन तिवारी, गणेश खेवले, संदीप वाघमारे के नेतृत्व में हुई।
राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के द्वितीय निरीक्षक डी.वी. राउत व आर.यू. काष्टे तथा अन्य कर्मियों ने भी इसमें सहभागिता कीपुलिस ने कहा कि 2021 से चल रही जांच व दबिशों के नतीजे स्वरूप ये माल जब्त किए गए थे और अवैध मदिरा पर सख्ती जारी रहेगी।
