wardha वर्धा, 5 जून 2026
वर्धा-चंद्रपुर-गड़चिरोली स्थानीय स्वराज्य निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार शैलेश अग्रवाल द्वारा ऐन वक्त पर नामांकन वापस लेने के बाद राजनीतिक विवाद गहरा गया है। उनके इस कदम से भाजपा उम्मीदवार अरुण लखानी की निर्विरोध जीत का मार्ग प्रशस्त हुआ।
अग्रवाल के फैसले से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कोल्हे ने अग्रवाल के निष्कासन की मांग प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल से की थी । वहीं दूसरी ओर आज 5 जून को कांग्रेस ने अग्रवाल के खिलाफ “जूते मारो आंदोलन” आयोजित किया।
वहीं, नामांकन वापस लेते समय आदिवासी मतदाताओं को लेकर की गई अग्रवाल की टिप्पणी पर जनसेवा गोंडवाना पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई है। संगठन ने इसे आदिवासी समाज और लोकतंत्र का अपमान बताते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की है तथा अन्यथा आंदोलन और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
अग्रवाल की नामांकन वापसी पर अटकलें लगाई जा रही है. क्योंकि शैलेश अग्रवाल ने खुद स्थानीय नेताओं के साथ पार्टी नेतृत्व के साथ बैठक की और विधानपरिषद की टिकट मांगी थी. लेकिन ऐन माैके पर अग्रवाल ने विधान परिषद चुनाव पर गलिच्छ राजनीति का आरोप लगाते हुए इसे धनबल का चुनाव बताया और खुद को आर्थिक रूप से इस धनबल चुनाव में असहाय माना था. अब आम जनता और कांग्रेस सवाल कर रहे है कि इन वर्षों से राजनीति में रहने के बाद भी क्या अग्रवाल इस बात से अंजान थे इस चुनाव में धनबल का प्रयोग नहीं होता है.
