सावंगी की नाकेबंदी में फंसा शराब तस्कर

wardha वर्धा, 27 अप्रैल
सावंगी (मेघे) पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध शराब तस्करी का पर्दाफाश किया है। मुखबिर की पुख्ता सूचना पर की गई नाकेबंदी में एक युवक को रंगे हाथों पकड़कर उसके कब्जे से शराब और वाहन समेत 1.24 लाख रुपये का माल जब्त किया गया।

पुलिस को खबर मिली थी कि सालोड (हीरापुर) निवासी 24 वर्षीय प्रणय सुटे टू व्हीलर पर शराब लेकर पालोती जानेवाला है । सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मेघदूत अपार्टमेंट के सामने, शाही दावत होटल के पास जाल बिछाया।

जैसे ही आरोपी मौके पर पहुंचा, पुलिस ने उसे घेरकर रोक लिया। तलाशी लेने पर उसकी गाड़ी की डिक्की में काले बैग में छुपाकर रखी गई विदेशी शराब बरामद हुई। आरोपी से 4,000 रुपये की शराब जब्त की गई।

आरोपी के पास न तो शराब ले जाने का परमिट था और न ही वाहन के कागजात या ड्राइविंग लाइसेंस। पुलिस ने 1.20 लाख रुपये कीमत की इलेक्ट्रिक गाड़ी समेत कुल 1.24 लाख रुपये का माल जब्त किया।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे और एसडीपीओ प्रमोद मकेश्वर के मार्गदर्शन में, सावंगी (मेघे) पुलिस स्टेशन के प्रभारी एपीआई पंकज वाघोडे और उनकी टीम ने अंजाम दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!