IPL सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ 1.40 लाख का माल जब्त

wardha वर्धा, 27 अप्रैल
वर्धा में आईपीएल लाइव मैच पर सट्टा लगाने वाले बुकी के खिलाफ स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सट्टा रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापा मारकर कुल 1,40,000 रुपये का माल जब्त किया है।

25 अप्रैल 2026 को एलसीबी की टीम शहर में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि पुलफैल निवासी अविनाश मतेलकर अपने घर पर साथी के साथ राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चल रहे आईपीएल मैच पर सट्टा चला रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत छापा मारा। मौके पर आरोपी लोगों से पैसे लेकर हार-जीत पर दांव लगवाते हुए पकड़े गए। यह पूरा खेल घर से ही संचालित किया जा रहा था।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 5,000 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन (करीब 1,35,000 रुपये कीमत) और अन्य सामग्री बरामद की। कुल जब्त माल की कीमत 1,40,000 रुपये बताई गई है।

इस मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए है. इनमें अनिवाश संजय मतेलकर (37), निवासी सुदर्शन नगर, वर्धा और संदीप जगजीत नैन (31), निवासी सिंधी मेघे, वर्धा
का समावेश है. इनके खिलाफ वर्धा शहर पुलिस स्टेशन में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल और अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे के मार्गदर्शन में की गई। इसमें पुलिस निरीक्षक विनोद चौधरी, एपीआई आशिष सिंह ठाकूर, पीएसआई विजय सिंह गोमलाडू सहित एलसीबी की टीम के अन्य पुलिसकर्मियों ने अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!