Nagpur नागपुर : सुधारित राष्ट्रीय पेंशन योजना को लागू करने, विस्तृत अधिसूचना जारी करने तथा अन्य लंबित मांगों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए राज्य सरकारी, अर्ध-सरकारी, शिक्षक-शिक्षकेतर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठनों, जिला गढ़चिरौली की ओर से जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन हड़ताल आंदोलन शुरू किया गया था।
इस आंदोलन को गढ़चिरौली-चिमूर लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. नामदेवजी किरसान ने भेट देकर कर्मचारियों की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से जाना। उन्होंने कर्मचारियों की जायज मांगों को सरकार के स्तर पर उचित तरीके से आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। साथ ही आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों से जल्द से जल्द हड़ताल समाप्त करने की अपील भी की।
इस दौरान राज्य सहकारी संगठन के जिला अध्यक्ष सुनीलजी चडगूलवार, नगरसेवक एवं शहर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी गढ़चिरौली सतीश विधाते, भास्कर मेश्राम, आनंद गडप्पा, सिद्धार्थ मेश्राम, विजय पत्रे, राजेंद्र कोडापे, सुधाकर बावणे, लांजेवार भाऊ, नांदगाये ताई, ज्योतीताई तायडे, नितीन मेश्राम, प्रणालीताई दरडे, जावेद खान तथा संगठन के पदाधिकारी और सैकड़ों कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
श
