भीषण गर्मी में उबल रहे यवतमाल वर्धा चंद्रपुर अमरावती…


Nagpur नागपुर, 26 अप्रैल
विदर्भ क्षेत्र में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है, जहां कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। अकोला और अमरावती सबसे अधिक गर्म शहर रहे, जहां अधिकतम तापमान 45.6°C दर्ज किया गया। वर्धा में 46.6°C, जबकि नागपुर और चंद्रपुर में 44.2°C तापमान रिकॉर्ड किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में तेज गर्मी का प्रकोप बना हुआ है।रात के तापमान में भी राहत नहीं मिल रही है। यवतमाल में न्यूनतम तापमान 46°C दर्ज किया गया, जो सबसे अधिक रहा। चंद्रपुर में 29.8°C, बुलढाणा में 28.0°C, अकोला में 27.5°C और गढ़चिरौली में 26.6°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दिन और रात दोनों समय तापमान अधिक रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्म हवाओं और उमस के कारण हालात और भी कठिन हो गए हैं। आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

26 अप्रैल 2026 को ऑरेंज अलर्ट निम्नलिखित जिलों में है इनमें अकोला, अमरावती और वर्धा के कुछ इलाकों में लू (हीट वेव) चलने की बहुत ज्यादा संभावना है। येलो अलर्ट की चेतावनी चंद्रपुर और नागपुर के लिए दी है. यहां के कुछ चुनिंदा इलाकों में लू चलने की संभावना है। 27 अप्रैल 2026 को येलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है. यलो अलर्ट के दाैरान नागपुर, बुलढाणा और चंद्रपुर के अलग-अलग (छिटपुट) इलाकों में लू चलने की संभावना है। 28 अप्रैल को को भी येलो अलर्ट की चेतावनी दी है. इसके तहत अकोला और अमरावती के कुछ अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!