सेना के सांसद विधायक हमारे संपर्क में …….

  • वर्धा में सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट ने कहा


wardha वर्धा 10 अप्रैल
उद्धव ठाकरे की शिवसेना के विधायक और सांसद एक महीने के भीतर टूट सकते हैं, ऐसा दावा एकनाथ शिंदे की शिवसेना के विधायक संजय शिरसाट ने किया है। वे वर्धा में विश्रागृह में बोल रहे थे। वर्धा में क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले शासकीय वसतीगृह, महादेवपुरा, एवं क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले शासकीय वसतीगृह, नालवाड़ी का भूमिपूजन समारोह में शामिल होने आए थे ।
इस दौरान उन्होंने “ऑपरेशन टाइगर” की चर्चा को सही ठहराते हुए कहा कि ठाकरे गुट के विधायक और सांसद एकनाथ शिंदे के संपर्क में हैं। आने वाले एक महीने में “ऑपरेशन टाइगर” का असर देखने को मिलेगा, ऐसा संकेत भी मंत्री संजय शिरसाट ने दिया।
ठाणे में एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट के कुछ सांसदों की गुप्त बैठक होने की खबर सामने आने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मच गई है। अब शिवसेना नेता संजय शिरसाट के बयान से इस चर्चा को और बल मिला है।
सही समय पर होगा ऑपरेशन टाइगर
संजय शिरसाट ने कहा कि एक महीने के भीतर “ऑपरेशन टाइगर” का परिणाम देखने को मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि उद्धव ठाकरे के सभी सांसद और विधायक चुनाव के समय से ही उनके संपर्क में हैं। “ऑपरेशन टाइगर” कब शुरू करना है, इसका फैसला एकनाथ शिंदे सही समय पर करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!