AI की मदद से वर्धा पुलिस पहुंची अंतरराज्यीय गिरोह तक

wardha वर्धा,19 मार्च
वर्धा पुलिस ने एआई तकनीक का इस्तेमाल करके एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 20 लाख 90 हजार रुपए का माल जब्त किया है। इसमें चोरी का सोना और बाइक भी शामिल है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेसकान्फ्रेंस में बताया कि एक ही दिन में चेन स्नेचर ने सावंगी, वर्धा शहर और रामनगर क्षेत्रों की महिलाओं की चेन स्नेचिंग की. पुलिस अधीक्षक सौरभकुमार अग्रवाल ने चार टीमें बनाई. घटना वाले क्षेत्रों में मोबाइल, सीसीटीवी फुटेज और कैमरा जांच के माध्यम से मामले की जांच शुरू की गई। इसमें AI तकनीक का भी उपयोग किया गया।

पुलिस की टीम ने पीछा करते हुए भोपाल निवासी हसन को ग्वालियर में दबोचने की कोशिश की, जबकि कुछ टीम भोपाल और बैतुल गई। लेकिन हसन अमरावती में छिपा था, पुलिस ने उसका पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया।

अधीक्षक अग्रवाल ने बताया कि हसन कई जिलों में पुलिस के लिए वांटेड लिस्ट में था, लेकिन वर्धा पुलिस ने बाज़ी मारी। 2024 से हसन ने चेन स्नेचिंग की 10 से अधिक अपराध किए। वह महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में सक्रिय था। उसके चार साथी—आतंक उर्फ सादिक, मोहम्मद अली, सुखेना अली और सना अली भी अपराध में शामिल थे। सुखेना और सना भोपाळ की रहने वाली महिलाएं हैं। सुखेना हसन की पत्नी है. जबकि आरोपी मोहम्मद अली हैद्रू अली की बहन सना अली है। वर्धा पुलिस ने अब तक सवा सौ ग्राम सोना, एक दोपहिया वाहन और मोबाइल * जब्त किया है।

हसन पहले भी चोरी किए गए सोने के आभूषण गायब कर चुका है, जिन्हें उसकी महिला साथी बेचती थीं। इस मामले में अन्य आरोपी पकड़े जाने पर लूटे गए सोने का पूरा विवरण सामने आएगा।
ये टीम हुई कार्रवाई में शामिल
अधीक्षक अग्रवाल और अपर अधीक्षक सदाशिव वाघमारे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक विनोद चौधरी ने जांच शुरू की। उन्हें उपनिरीक्षक विजयसिंग गोमलाडू और पुलिसकर्मी नरेंद्र पाराशर, सचिन इंगोले, चंद्रकांत बुरंगे, संजय राठोड, भूषण निघोट, प्रमोद पिसे, पवन पन्नासे, अमोल नगराळे, दीपक साठे, मिथुन जिचकार, मंगेश चावरे, सुगम चौधरी, शुभम राऊत, अरविंद इंगोले** और सायबर शाखा के दिनेश बोधकर, गोविंद मुंढे, अक्षय राऊत, स्मिता महाजन, अखिल इंगळे, रितेश गेटमे का सहयोग मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!