- साइबर ठगी का नया फंडा
‘
साइबर ठगी का नया फंडा
wardha वर्धा 25 मार्च
वर्धा जिले में ऑनलाइन कमाई के लालच में एक युवक को बड़ी साइबर ठगी का शिकार होना पड़ा। टेलीग्राम के जरिए “रेटिंग जॉब” देने का झांसा देकर ठगों ने करीब 9 लाख रुपये ऐंठ लिए हैं । इस मामले में धोत्रा कासार निवासी खुशाल गुरनुले (32) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। Fraud in Wardha under the pretext of a rating job.
जानकारी के अनुसार, 13 दिसंबर 2025 को खुशाल गुरनुले के मोबाइल पर टेलीग्राम आईडी **@Myra_215** से संदेश आया। आरोपी ने खुद को एक कंपनी से जुड़ा बताते हुए “बायर रेटिंग बढ़ाने” के नाम पर ऑनलाइन काम का ऑफर दिया और अच्छे भुगतान का लालच दिया। शुरुआत में भरोसा जीतने के लिए आरोपी ने कुछ टास्क पूरे करवाए और फरियादी को 34,927 रुपये वापस भी किए।
इसके बाद “बूस्टिंग” और अन्य प्रोसेस के नाम पर अलग-अलग चरणों में पैसे जमा करने के लिए कहा गया। आरोपी के झांसे में आकर फरियादी ने विभिन्न बैंक खातों और लिंक के माध्यम से कुल 9,00,129 रुपये यूपीआई से ट्रांसफर कर दिए। जब बार-बार और पैसे की मांग होने लगी, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ।
घटना के बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सावधान रहें:
ऑनलाइन जॉब, ज्यादा मुनाफा या “रेटिंग टास्क” के नाम पर पैसे मांगने वालों से सतर्क रहें, वरना आप भी ठगी का शिकार हो सकते हैं।
