Wardha वर्धा,15 मार्च
आज 15/03/2026 को सुबह 11:00 बजे से 12:30 बजे तक वर्धा जिले में पुलिस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत लिखित परीक्षा शांतिपूर्वक और सुचारू रूप से संपन्न हो गई। यह परीक्षा दत्ता मेघे इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च के अंतर्गत स्थित फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज, सावंगी (मेघे), वर्धा में आयोजित की गई थी।
उक्त परीक्षा के लिए कुल 1711 उम्मीदवारों को बुलाया गया था, जिसमें पुरुष – 1263 और महिला – 448 उम्मीदवार शामिल थे।
उनमें से 1695 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित रहे, जबकि 16 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे।
उक्त लिखित परीक्षा के लिए समस्त उम्मीदवारों के लिए बायोमेट्रिक पद्धति का उपयोग किया गया। लिखित परीक्षा पूर्ण होने के बाद आज ही अस्थायी उत्तर तालिका प्रकाशित की गई है। सम्पूर्ण लिखित परीक्षा प्रक्रिया माननीय सौरभ कुमार अग्रवाल पुलिस अधीक्षक वर्धा तथा अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे के मार्गदर्शन में कड़े पुलिस बंदोबस्त के साथ शांतिपूर्वक और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई।

