रेत दिलाने के बहाने छीने थे 50 हजार अब …

Wardha वर्धा, 14 मार्च
सस्ती रेत के लालच में फंसाकर महिला से 50 हजार रुपये लूटने वाले धूर्त आरोपी को वर्धा पुलिस ने दबोच लिया। उसके कब्जे से नकद, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल समेत कुल 80 हजार रुपये का माल जब्त किया गया है ।

सेलू पुलिस स्टेशन में 24 फरवरी को फरियादी यासमीन जुनेद खान पठान (28) ने शिकायत दर्ज कराई। एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर पहुंचा और सस्ती दर पर रेत उपलब्ध कराने का लालच दिया। उसने फरियादी के पिता को मोटरसाइकिल पर बैठाकर घर से कुछ दूर ले जाकर पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाया और उन्हें वहीं रोक दिया। इसके बाद आरोपी अकेले फरियादी के घर लौटा। उसने झूठा रोया कि पुलिस ने उसकी गाड़ी पकड़ ली है और 8 हजार रुपये देने होंगे। जैसे ही फरियादी अपने 50 हजार रुपये के बंडल से नोट निकाल रही थीं, आरोपी ने पूरा बंडल छीन लिया और फरार हो गया।

लंबी खोजबीन के बावजूद आरोपी मिल नहीं रहा था । मामले की गंभीरता देख स्थानीय अपराध शाखा ने जांच शुरू की। संभाजीनगर निवासी शेख फेरोज शेख अहमद (55) को येलाकेली से गिरफ्तार किया गया।

यह सफल कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पीआई विनोद चौधरी व टीम—सचिन इंगोले, चंद्रकांत बुरंगे, भूषण निघोट, प्रमोद पिसे, अमोल नगराले, मंगेश चावरे, अरविंद इंगोले, राहुल अधवाल और दिनेश बोथकर—ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!