पुलगांव में साईं पालखी का स्वागत

Wardha पुलगांव 12 मार्च
शहर में साईं पालखी का आगमन हुआ। इसके पश्चात शहर के विभिन्न स्थानों पर पालखी का स्वागत किया गया। पालखी के साथ आए साईं भक्तों का दुपट्टा, श्रीफल और पुष्पमाला देकर सीएडी कैंप के पास साईं सेवक अशोक चांडक, नीरज खत्री तथा एम्युनिशन डिपो के कमांडेंट द्वारा शक्ति द्वार पर स्वागत किया गया।

आगे बढ़ते हुए पालखी एकता चौक पहुँची। यहाँ केवल माखन, उमेश शुक्ला, संजय शुक्ला, संजय शर्मा, उमेश शर्मा, बबलू माखन, राजेश गुप्ता, संजय यावलकर, अमित पडधारिया, रितु गुप्ता और वतन ठाकुर ने स्वागत किया।

शाम 6:30 बजे एकता चौक में भव्य एवं दिव्य महाआरती का आयोजन किया गया तथा 101 किलो लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद न.प. चौक पर पुलगांव की नगराध्यक्ष कविता ब्राह्मणकार, उपाध्यक्ष दीपक आहूजा और अन्य नगरसेवकों ने पालखी का पूजन किया।

आठवाड़ी बाजार चौक में गिरीश चौधरी ने पालखी का स्वागत किया, जबकि भगतसिंह चौक में पूर्व नगराध्यक्ष मनीष साहू ने पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर साईं भक्त अशोक चांडक को शाल पहनाकर उनका स्वागत किया गया।

पालखी के आगे बढ़ने पर नीरज खत्री परिवार ने भी स्वागत कर पूजा-अर्चना की। अंत में पालखी साईधाम साईं मंदिर पहुँची, जहाँ आरती और पूजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!