सिंघम बनकर जा रहा था रास्ते में मिली पुलिस …

wardha वर्धा, 11 मार्च
वर्धा शहर ट्रैफिक पुलिस ने शराब के नशे में बुलेट पर सिंंघम बनकर जा रहे बाइक सवार को भारी कीमत चुकानी पड़ी. पुलिस ने शराबी चालक की बुलेट जब्त कर ली है. चालक अक्षय कुलसंगे के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत वर्धा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है।

     आज  1 मार्च 2026  को यातायात नियंत्रण शाखा वर्धा ने पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल के आदेशानुसार बजाज चौक में वाहन चेकिंग अभियान के तहत नाकाबंदी की. सुबह लगभग 11 बजे एक बाइक चालक तेज गति से वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। 

    जांच के दौरान आनंद नगर निवासी चालक  अक्षय कुलसंगे (24) शराब के नशे में होने की बात सामने आई. पूछताछ के दौरान यातायात अमलदार  एएसआई मुन्ना तिवारी को उसके मुंह से शराब की गंध आई। इसके बाद उसकी मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें उसके खून में  331 एमजी अल्कोहल  पाया गया। इस आधार पर बाइक  क्रमांक  MH-32 AU-8160  के इस कार्रवाई में एएसआई मुन्ना तिवारी और महिला पुलिस हवालदार  रोशनी काैरती  शामिल थीं ।

  इसके अलावा कुछ बुलेट   चालक अपने वाहनों में बिना अनुमति के तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैला रहे थे ।  ऐसे 22 मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा  198 और 194-F  के तहत कार्रवाई करते हुए उनके 22 साइलेंसर जब्त  किए गए।

यह कार्रवाई एसपी सौरभ कुमार अग्रवाल के आदेशानुसार यातायात शाखा के पीआई विलास पाटिल, एएसआई संजय भांडेकर, एएसआई सय्यद, हेड कॉन्स्टेबल दिलीप कामडी और प्रदीप कोहले द्वारा की गई.

यातायात पुलिस निरीक्षक विलास पाटिल ने कहा कि  यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं और तेज आवाज वाले अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग न करें , अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!