एक ही छत के नीचे होंगे अब ‘ये चार’ कार्यालय

  • मंजूर हुए 23 करोड़ 29 लाख रुपए
  • पालक मंत्री पंकज भोयर के प्रयास

wardha वर्धा, 4 मार्च
वर्धा में विभिन्न स्थानों पर बिखरे वन विभाग के कार्यालय जल्दी ही एक ही छत के नीचे स्थापित होेंगे. सरकार ने इसके लिए 23 करोड़ 29 लाख रुपए मंजूर किए हैं. यह निधि मंजूर कराने में राज्यमंत्री एवं जिले के पालक मंत्री डा. पंकज भोयर के विशेष प्रयास रहे हैं.

 वर्धा में उपवन संरक्षक कार्यालय जिला परिषद कार्यालय की मुख्य इमारत के सामने हैं. जबकि सामाजिक वनीकरण विभाग का कार्यालय भी शहर में अन्य जगह पर से संचालित हो रहा है. शहर में वन विभाग के कार्यालय अनेक जगहों पर बिखरी अवस्था में है, क्योकि उप वनसंरक्षक कार्यालय की इमारत पुरानी और जर्जर अवस्था में है. यहां से प्रशासनिक कामकाज चलाने में दिक्कतें आती है. नागरिकों को भी वन विभाग से संबंधित कार्यों के लिए दूर दूर तक चक्कर काटने पड़ते हैं.

  सभी कार्यालय एक ही छत के नीचे आने के बाद नागरिकों को राहत मिलेगी. इस बात को ध्यान में रखकर   पालकमंत्री  डॉ. पंकज भोयर ने राज्य सरकार के समक्ष वन भवन निर्माण के लिए   प्रयास किए. उनके प्रयासों को सफलता मिली है. डॉ. पंकज भोयर ने पिछले सप्ताह राज्य के वन मंत्री गणेश नाईक  से मुलाकात कर वन भवन के लिए निधि की मांग की थी.  

  राजस्व एवं वन विभाग ने वन भवन के निर्माण हेतु 23 करोड़ 29 लाख  निधि मंजूर किया है. राजस्व एवं वन विभाग द्वारा 2 मार्च को इस संबंध में आधिकारिक शासनादेश जारी किया है. वन भवन बनने के बाद   वन विभाग, बोर व्याघ्र परियोजना के उपसंचालक कार्यालय और सामाजिक वनीकरण विभाग को एक ही छत के नीचे लाया जा सकेगा.   

4,989.21 वर्गमीटर क्षेत्र में भव्य भवन का निर्माण होगा. इसमें 1,311.55 वर्गमीटर में वाहनतल तथा 3,677.66 वर्गमीटर में भूतल सहित दो मंजिला इमारत बनाई जाएगी. भवन में सुरक्षा दीवार, दो लिफ्ट और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी होंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!