- येयातयात विभाग की करवाई
हिंगणघाट वर्धा, 3 मार्च
सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए उपजिल्हा यातायात शाखा हिंगणघाट ने आज विशेष अभियान चलाया। शराब पीकर वाहन चलाने वाले पांच दोपहिया चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत सख्त कार्रवाई की गई।
सभी के खिलाफ पुलिस स्टेशन हिंगणघाट पर गुन्हा दर्ज हुआ है।यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया गया, जिसमें यातायात पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में चेकिंग बढ़ाई। पकड़े गए चालकों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी शामिल हैं।
विवरण इस प्रकार हैं: मो सा.क्र. एमएच.32 एई.8862 का चालक प्रशांत रामाजी बोर्पुटे (39 वर्ष), निवासी हमदापुर, तहसील सेलू, मो.सा.क्र. एमएच.32 जेड.3925 का चालक गणेश गोविंदराव पाल (42 वर्ष), निवासी शिवाजी मार्केट के पीछे, संत गोमाजी वार्ड, हिंगणघाट, मो.सा.क्र. एमएच.32एच.224 का चालक रविंद्र भीमराव वनकर (39 वर्ष), निवासी भीमनगर वार्ड, हिंगणघाट, मो.सा.क्र. एमएच.32 एडी.7658 का चालक राहुल अशोकराव घवघवे (32 वर्ष), निवासी सातेफल l, तहसील हिंगणघाट, मो.सा.क्र. एमएच.32 एपी.9669 का चालक प्रफुल्ल जनार्दनजी गहुकर (35 वर्ष), निवासी पिंपरी पोस्ट गिरड, तहसील समुद्रपुर, का समावेश हैं।
इस कार्रवाई को उपजिल्हा यातायात शाखा हिंगणघाट के पोउपनि शरद आवारे, ग्रेड मपोउपनि मुसळे, पोहवा भोयर तथा पोशी शिवाजी पाटील ने अंजाम दिया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर आगे भी ऐसी सख्ती जारी रहेगी।
स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना की है, जो सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाएगी।
