डीजल तस्करी का भंडाफोड़ 5.73 लाख का माल जब्त

Wardha वर्धा 1 मार्च
वर्धा में स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने डीजल–पेट्रोल तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से डीजल से भरी केन, वाहन सहित कुल 5 लाख 73 हजार रुपये का माल जब्त किया गया।

अपराध शाखा की टीम को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति वाहन क्रमांक एमएच 32 एएस 4843 से डीजल लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर कुछ समय बाद संदिग्ध वाहन राजपाल पेट्रोल पंप की ओर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने वाहन रोककर पूछताछ की।

पूछताछ में चालक ने बताया कि वो समीर शकील शेख (22), निवासी सेलू (विकास चौक) है। उसके साथ कार में केलझर निवासी रविंद्र चोरे भी मौजूद था।

तलाशी लेने पर वाहन में प्लास्टिक की 280 लीटर डीजल पाया गया। वाहन एवं अन्य सामग्री सहित पुलिस ने 5 लाख 73 हजार रुपये का माल जब्त किया है । आरोपियों के पास ज्वलनशील पदार्थ के परिवहन का कोई वैध परमिट नहीं था।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह डीजल रविंद्र चोरे के केलझर स्थित ढाबे पर आने वाले पेट्रोल-डीजल टैंकर चालकों से सस्ते दाम में खरीदकर भंडारित किया जाता था और बाद में राजपाल पेट्रोल पंप के मालिक गिरीश राजपाल को अधिक दाम में बेचा जाता था।

पुलिस ने इस मामले में पेट्रोल पंप गिरीश राजपाल, समीर शकील शेख तथा ढाबा मालिक रविंद्र चोरे के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। प्रकरण में चार अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे के निर्देश पर अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक विनोद चौधरी, सहायक पुलिस निरीक्षक आशीष सिंह ठाकुर तथा अमलदार चंद्रकांत बुरंगे, सचिन इंगोले, भूषण निघोट, प्रमोद पिसे, अमोल नगराले, मंगेश चावरे और अरविंद इंगोले की टीम ने संयुक्त रूप से की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!