wardha वर्धा, 1 मार्च
मारपीट और रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी अब भी फरार है । आरोपियों के पास से 12 ला 89 हजार 930 रुपयों का माल जब्त किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवली वर्धा जिले के भिडी निवासी पाडुंरंग डफरे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी राकेश वागन्ना और उसके साथियों ने अतिक्रमण हटाने की बात को लेकर मारपीट की और उनसे खंडनी मांगी है।
शिकायत के अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच पड़ताल शुरू की. तब मुखबीर से जानकारी मिली कि यवतमाल जिले के कलंब निवासी हिरा कोहचाडे, अमोल आखाडे, वैभव निखाडे एवं शुभम सावरकर घटना के बाद से फरार है ये सभी आरोपी समृद्धि महामार्ग के रास्ते गोवा भागने की तैयारी में है.
गोपनीय सूचना के आधार पर समृद्धि महामार्ग के टोल प्लाजा से बिना नंबर की सफेद क्रेटा कार के संबंध में जानकारी ली गई। शिवनी टोल प्लाजा, जिला अमरावती से सूचना मिली कि एक बिना नंबर की हुंडई कंपनी की क्रेटा कार समृद्धि महामार्ग पर चढ़ी है। इस पर क्राइम ब्रांच की टीम ने कारंजा (लाड) से मुर्तीजापुर रोड पर जाल बिछाया। आरोपी गोवा की ओर भागते समय उक्त मार्ग पर दिखाई दिए। पुलिस को देख वे भागने लगे, परंतु उनका पीछा कर कुशलतापूर्वक उन्हें हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में उन्होंने अपने नाम क्रमशः हिरा कोहचाडे, उम्र 28 वर्ष, निवासी गांधी चौक, कळंब, तहसील कळंब, जिला यवतमाळ, अमोल आखाडे, उम्र 32 वर्ष, निवासी वाके लेआउट, कळंब, वैभव दीपक निखाडे, उम्र 29 वर्ष, निवासी हलबिपुर, कळंब, . शुभम विठ्ठल सावरकर, उम्र 28 वर्ष, निवासी केवटे लेआउट, कळंब, जिला यवतमाळ बताया।
आरोपियों ने स्वीकार किया कि उक्त अपराध उन्होंने राकेश वागन्ना (निवासी भिडी, तहसील देवळी, जिला वर्धा) तथा बादल थुल (निवासी दूरगडा) के साथ मिलकर किया है. चारों आरोपियों की तलाशी ली गई. तब उनके पास से सफेद रंग की बिना नंबर की क्रेटा कार (भागने के लिए प्रयुक्त) कीमत लगभग ₹10,00,000/-, नगद ₹53,980/-, 8 मोबाइल फोन सहित 2,36,000/-
कुल मिलाकर ₹12,89,980/- का मुद्देमाल जब्त कर जब्ती पंचनामा तैयार किया गया। गिरफ्तार आरोपी एवं जब्त माल आगे की कार्रवाई हेतु पुलिस स्टेशन देवली को सुपुर्द किए गए। मामले की आगे की जांच पुलिस स्टेशन देवळी द्वारा की जा रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे तथा स्थानीय अपराध शाखा वर्धा के पुलिस निरीक्षक विनोद चौधरी के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक विजयसिंह गोमलाडू, सहायक फौजदार मनोज धात्रक, पुलिस हवालदार हमीद शेख, महादेव सानप, दिनेश बोथकर, गोविंद मुंडे एवं पुलिस शिपाई विनोद कापसे (सभी स्थानीय अपराध शाखा वर्धा) द्वारा की गई ।
