वर्धा में अब अनेंगे रियूजेबलसेनेटरी पैड

  • पवनार में ‘उजास ग्रीन पैड’ यूनिट की स्थापना
  • पालक मंत्री ने कहा रोजगार बढ़ेगा

wardha वर्धा, 1 मार्च
पवनार स्थित महिला बचत समूह भवन में ‘उजास ग्रीन पैड’ यूनिट की स्थापना के साथ जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। यह पहल आदित्य बिर्ला एज्युकेशन ट्रस्ट, उमेद, वर्धिनी तथा क्षितीज महिला प्रभाग संघ के संयुक्त प्रयास से साकार हुई।यूनिट का विधिवत उद्घाटन पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर के हाथों संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस यूनिट के माध्यम से बचत समूह की महिलाओं को रोजगार और आय का सशक्त साधन उपलब्ध होगा, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी।जिले की पहली रीयूजेबल सैनिटरी पैड यूनिटजिले में पहली बार महिला बचत समूह के माध्यम से पुन: उपयोग योग्य (रीयूजेबल) सैनिटरी पैड निर्माण यूनिट की स्थापना की गई है। इस पहल से न केवल महिलाओं को स्थायी रोजगार मिलेगा, बल्कि बचत समूह भवन का उद्योग क्षेत्र में समावेश भी हुआ है। पालकमंत्री ने कहा कि यह पहल ‘उमेद’ आंदोलन के लिए बड़ी सफलता सिद्ध होगी।‘उमेद मॉल’ से मिलेगा व्यापक बाजारमहिला बचत समूहों के उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ‘उमेद मॉल’ की स्थापना को मंजूरी दी है। विदर्भ क्षेत्र में वर्धा में 20 करोड़ रुपये की लागत से इस मॉल का निर्माण प्रस्तावित है। यहां उमेद के सभी उत्पाद ग्राहकों को उपलब्ध होंगे। उन्होंने बचत समूहों से अपील की कि वे बाजार प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखते हुए उत्पादों की पैकेजिंग और मार्केटिंग पर विशेष ध्यान दें।पहली ऑर्डर की अपेक्षाकार्यक्रम में यह अपेक्षा भी व्यक्त की गई कि प्रभाग संघ द्वारा निर्मित ‘उजास ग्रीन पैड’ की पहली ऑर्डर महिला शिक्षण संस्था द्वारा दी जाए।जनजागरण और स्वास्थ्य जागरूकताकार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए ट्रस्ट की महाप्रबंधक पुनम पाटकर ने बताया कि विद्यालयों में मासिक धर्म प्रबंधन को लेकर जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही रसायनमुक्त सैनिटरी पैड की उपयोगिता पर भी मार्गदर्शन दिया जा रहा है।गणमान्य रहे उपस्थितउद्घाटन समारोह में मुख्य कार्यकारी अधिकारी पराग सोमण, पुनम ढोबले, महिला शिक्षण संस्था की अध्यक्ष शीतल भोयर, उमेद के जिला अभियान प्रबंधक निरज नखाते तथा क्षितीज प्रभाग संघ की अध्यक्ष सीमा ठाकुर सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।अंत में पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने फीता काटकर ‘उजास ग्रीन पैड’ यूनिट का औपचारिक उद्घाटन किया। कार्यक्रम में प्रभाग संघ के बचत समूहों की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।यह पहल न केवल स्वच्छता और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देगी, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत आधार भी बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!