कारंजा की किराणा दुकान मेें चाेरी करनेवाला पकड़ाया


wardha वर्धा, 25 फरवरी
कारंजा शहर के येणगांव रोड स्थित किराना दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने तत्परता से गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चोरी गया पूरा माल बरामद कर मामले का खुलासा किया है।

शिकायतकर्ता गोपाल माणिकराव कोठारी (वार्ड क्र. 15, कारंजा घा.) की ‘गोपाल किराना’ दुकान येणगांव रोड पर स्थित है। अज्ञात चोर ने दुकान का शटर तोड़क अंदर प्रवेश किया और सोयाबीन तेल के 5 डिब्बे (कीमत 17,500 रुपये), हेयर ऑयल की एक पेटी (कीमत 2,000 रुपये) तथा 3,000 रुपये नकद सहित कुल 22,500 रुपये का माल चोरी कर लिया। इस मामले में कारंजा (घा.) पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 046/2026 धारा 305(अ), 334(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने जांच शुरू की। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी रेहान उर्फ रज्जाक शेख मुश्ताख शेख (निवासी शारदा नगर, छत्रपति चौक, खरबी बहादुरा रोड, नागपुर) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चोरी गया संपूर्ण माल जब्त कर लिया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी चंद्रशेखर ढोले के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!