wardha वर्धा, 25 फरवरी
दवाइयों की बिक्री करनेवाली देश की टाॅप थ्री कंपनी में से एक मैनकाइंड कंपनी को सांसद अमर काले ने वर्धा जिले में सैनिटरी पैड उत्पाद उद्योग स्थापित करने का अनुरोध किया है. वर्धा जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वर्धा जिले के समुद्रपुर तहसील के 7 गांवों को सर्वाइकिल कैंसर संरक्षित घोषित किया है.
इस अवसर पर सांसद अमर काले ने कहा कि वर्धा जिले समुद्रपुर तहसील ७ गांव देश के पहले कॅन्सरमुक्त गांवे किए गए है. यह अभिमान की बात है. वर्धा जिला महात्मा गांधी की कर्मभूमि रही है. दुर्भाग्यवश यह जिला किसान आत्महत्या ग्रस्त भी रहा है. वर्धा जिले की महिला बचत गटों की महिलांना रोजगार दिलाने के लिए वर्धा जिले में उद्योग शुरू करने से महिलाओं को रोजगार मिल सकेगा.
सांसद काले ने कहा कि वर्धा जिले के 7 गांवों में मॅनकाईंड फार्मा व स्वास्थ वृक्ष फाऊंडेशन की पहल और आशा, गटप्रवर्तक, अंगणवाडी सेविका, सरपंच व नागरिकाें के सहयोग से एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) से बचाव किया जा सका है.
कार्यक्रमाला जिल्हाधिकारी वान्मथी सी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी पराग सोमण, वर्धा नगर परिषद के नगराध्यक्ष सुधीर पांगुल, जिला आरोग्य अधिकारी डॉ.स्पप्निल बेले, मैनकाईंड फार्मा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शितल अरोरा, कंपनी दायित्व निधि के महाव्यवस्थापक अखिलेश डीमरी, स्वास्थ वृक्ष फाऊंडेशन की अध्यक्ष डॉ. दिपीका चांढोक, उपाध्यक्ष अभिषेक चावला, इंद्रेश चव्हाण, अलोक पांडे उपस्थित थे.
वान्मथी सी ने कहा कि महिलाओं में कैंसर एक भयंकर बीमारी है। भले ही सभी प्रकार के कैंसर का पूर्ण उपचार संभव न हो, लेकिन गर्भाशय (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण ही प्रभावी उपाय है। इस उद्देश्य से स्वास्थ्य वृक्ष फाउंडेशन को पूरे जिले में टीकाकरण अभियान चलाना चाहिए। इसके लिए प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से शीघ्र ही इस बीमारी के विरुद्ध व्यापक स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।
