सेलू में नई विषय समितियों पर दफ्तरी गुट का कब्जा

Wardha सेलु, स्थानिर नगरपंचायत मे हुए विषय समितीय़ोंके चयन में महिला एवं बाल कल्याण समिति के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और सार्वजनिक निर्माण समितियों की घोषणा की गई है। महत्वपूर्ण समितियों पर दफ्तरी गुट का वर्चस्व दिखाई दे रहा है। नगर पंचायत की अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाने वाली महिला एवं बाल कल्याण समिति के सभापति पद पर रूखसार पठाण तथा उपसभापति पद पर उमा वांदिले की नियुक्ति की गई है। इस चयन के लिए नगरसेवक चंदा सावरकर ने नाम प्रस्तावित किया, जिसे कविता काटोले ने अनुमोदित किया।


शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता समिति के सभापति पद पर रेखा खोड़के की नियुक्ति हुई है, जबकि सदस्यों में उमा वांदिले, राजेश जायस्वाल और गीता रामगडिया शामिल हैं। पानी आपूर्ति एवं जल निकासी समिति के सभापति के रूप में गुटनेता शैलेद्र दफ्तरी का चयन किया गया है।

सदस्यों में उमा वांदिले, रामनारायण पाठक, सभापति किशोर इरपाते, सदस्य किशोर गुजर और अशरफअली सय्यद का समावेश है। मुख्याधिकारी दीपक करंडे ने इस संरचना की जानकारी सभी सदस्यों को दी। कांडे को मुख्याधिकारी अनुप अग्रवाल का सहयोग प्राप्त हुआ। नगराध्यक्ष स्नेहल देवतारे और नगरसेवक राजेंद्र मिश्रा ने सभी सभापतियों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!