wardha वर्धा, 24 फरवरी
वर्धा जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा पुलिस दल की गतिशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से आज वर्धा पुलिस की ताफे में ४ नए SLM मिनी वाहन शामिल किए गए। इन नई वाहनों का लोकार्पण वर्धा पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में किया गया।
इन वाहनों को दुर्गम इलाकों में गस्त, आपात प्रतिक्रिया और आपराधिक घटनाओं पर त्वरित पहुंच सुनिश्चित करने हेतु उपलब्ध कराया गया है। पुलिस अधीक्षक ने इन वाहनों की पूजन और हरी झंडी दिखाकर सेवा में शामिल होने की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की।
अधिकारियों ने बताया कि इन नई वाहनों में एडवांस उपकरण और विशेषताएँ हैं, जो पुलिस की गस्ती, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाएँगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ कुमार अग्रवाल के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक श्री सदाशिव वाघमारे, पोलीस उपअधीक्षक गृह श्री पुढलीक भटकर, उपविभागीय अधिकारी, तथा जिले भर के सभी थानों के अधिकारी और अमलदार बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
