9 महीने बाद पता चला अपहरणकर्ता तेलंगाना में …

wardha वर्धा,19 फरवरी
नाबालिग का अपहरण करने वाले बदमाश को पुलिस ने तेलंगाना से गिरफ्तार किया है। नाबालिग के पिता की 14 वर्षीय बेटी 9 महीने पहले घर से लापता हो गई थी। हिंगणघाट पुलिस स्टेशन में 29 मई 2025 को बच्ची के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 14 वर्षीय बेटी का किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है।

पुलिस के साथ Anti-Human Trafficking Cell (AHTC) ने भी मामले की जांच शुरू की। एएचटीसी ने पता लगाया कि नाबालिग के अपहरण में नांदगांव बोरगांव निवासी बलवंत कुडमेते (21) शामिल है।

तकनीकी जांच में यह भी सामने आया कि बलवंत तेलंगाना राज्य के आदिलाबाद में छिपा हुआ है। पुलिस ने छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पीड़िता को किराए के एक मकान में रखा था।

यह कार्रवाई एसपी सौरभ अग्रवाल के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक विनोद चौधरी तथा Anti-Human Trafficking Cell के सुभाष राऊत, दिवाकर परिमल, खुशालपंत राठौड़, नितेश मेश्राम, अलका कुंभलवार, पुलिस शिपाई नवनाथ मुंडे और साइबर सेल के अक्षय राऊत, गोविंद मुंडे व मीना कौरती ने संयुक्त रूप से की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!