Amravati अमरावती, 18 फरवरी
राजूरा परिसर के वरुड रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास परिवहन महामंडल की इलेक्ट्रिक बस और ऑटो की जबरदस्त टक्कर हो गई तथा एक बड़ा हादसा हो गया।
इस हादसे में ऑटो में सवार 7 यात्रियों में से 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। उनमें एक स्कूली लड़की कु. माही प्रवीण मंगरुलकर उम्र 13 वर्ष, कैलास नागदेवे उम्र 42, चिंतामण नागदेवे उम्र 60 वर्ष सभी निवासी वाडेगाव, हरिभाऊ शिंडे उम्र 83 वर्ष निवासी वाघाल शामिल हैं, जबकि घायलों में प्रतिभा लाड निवासी वडाळा, राजकुमार भलावी, गव्हाणकुंड तथा मोहिनी भोरे उम्र 18 वर्ष निवासी राजूरा इस स्कूली लड़की का समावेश है।
इस हादसे की जानकारी होते ही सांसद अमर काले ने हादसे की पूरी जानकारी ली साथ ही घायलों की तहसीलदार वरुड से जानकारी ली। हादसे की भयावहता देखकर कुछ क्षण स्वयं सांसद अमर काले भी नि:शब्द हो गए।
उनका मन भी सुन्न हो गया। हुए हादसे का चित्र बहुत भयानक था। तत्काल उन्होंने एस.टी. महामंडल के अधिकारी, तहसीलदार वरुड को मृतकों के परिजनों को तत्काल अस्थायी सहायता देने के निर्देश दिए तथा घायलों के उपचार पर ध्यान देने के निर्देश भी दिए।
