- आंख की बीमारी वालों के खुश खबर
- सभी की होगी आंखों की जांच
wardhaवर्धा, 13 नवंबर
राज्य सरकार वृद्धों के दृष्टिदोष (प्रेस्बायोपिया) यानी आंखों की बीमारी के निमूलन के लिए प्रयासरत है। इसके तहत वर्धा जिले में प्रेस्बायोपिया के मरीजों की जांच कर उन्हें मुफ्त में चश्मा बांटा जाएगा। जिले का यह पायलट प्रोजेक्ट भविष्य में राज्य में चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे हरी झंडी दी है। कारंजा तहसील से दिसंबर के पहले सप्ताह में अभियान की शुरुआत होगी।
पालक मंत्री डॉ. पंकज भोयर ने बताया कि उन्होंने और विधायक सुमित वानखेड़े ने मुख्यमंत्री के सामने यह प्रस्ताव रखा था, जिसके बाद सरकार ने नज फाउंडेशन के साथ सामंजस्य करार किया है। अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति की नेत्र जांच की जाएगी। मरीज पाए जाने पर उन्हें चश्मा प्रदान किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य नज फाउंडेशन के साथ भागीदारी से पूरे राज्य को ‘प्रेस्बायोपिया’ मुक्त कराना है। इस अभियान की रूपरेखा तय करने के लिए वर्धा जिले में 3 से 6 महीने की अवधि में पायलट आधार पर यह अभियान चलाया जाएगा। इस काम के लिए लगभग 4 करोड़ रुपये का खर्च अपेक्षित है।
