अमरावती में सुखे की स्थिति पर उपमुख्यमंत्री पवार ने दिखाई सक्रियता

  • विधायक भुयार पहुंचे डेप्यूटी सीएम के पास
  • उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने की समीक्षा
  • जिलाधिकारी से फोन पर संवाद
  • फसल नुकसान का पंचनामा
  • जलसंग्रहण, जलापूर्ति योजनाओं में तेजी के निर्देश
  • वरूड-मोर्शी की सूखे की स्थिति की समीक्षा

Mumbai मुंबई, 22 सितम्बर 2026अमरावती जिले के वरूड-मोर्शी तहसील में उत्पन्न सूखे की स्थिति की पृष्ठभूमि में उपमुख्यमंत्री तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुनेत्रा अजितदादा पवार ने आज जिले की स्थिति की समीक्षा की।

आज मुंबई में मोर्शी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री देवेंद्र भुयार ने उपमुख्यमंत्री श्रीमती सुनेत्रा पवार से मुलाकात कर वरूड-मोर्शी तहसील में सूखे की स्थिति, किसानों एवं नागरिकों की समस्याओं तथा जल संकट के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद उपमुख्यमंत्री श्रीमती सुनेत्रा पवार ने तत्काल अमरावती के जिलाधिकारी श्री आशीष येरेकर से फोन पर संपर्क कर स्थिति की समीक्षा की।

सूखे के कारण वरूड-मोर्शी क्षेत्र में जलस्तर नीचे चला गया है। जमीन में नमी कम होने से संतरा और मौसंबी फलों का बड़े पैमाने पर झड़ना शुरू हो गया है। साथ ही कपास और सोयाबीन की फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। इस नुकसान का प्रत्यक्ष पंचनामा कर इसकी रिपोर्ट तत्काल शासन को प्रस्तुत करने के निर्देश जिलाधिकारी श्री आशीष येरेकर को दिए गए।

वरूड-मोर्शी तहसील के मध्यम एवं लघु सिंचाई प्रकल्पों तथा कोल्हापुरी बंधारों के गेट तत्काल बंद कर पेयजल, सिंचाई और पशुधन के लिए आवश्यक जलसंग्रहण उपलब्ध रखने के निर्देश भी दिए गए।लोकनेते स्वर्गीय अजितदादा द्वारा मंजूर वरूड-मोर्शी तहसील की प्रादेशिक जलापूर्ति योजना का काम युद्धस्तर पर पूरा कर नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए, ऐसी स्पष्ट सूचना दी गई।

साथ ही मोर्शी शहर के लिए नई जलापूर्ति योजना का प्रस्ताव तत्काल शासन के पास प्रस्तुत करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए गए। इसके अलावा सूखे की स्थिति के कारण किसानों, नागरिकों और पशुधन को होने वाली परेशानियों की प्रशासन द्वारा नियमित समीक्षा की जाए तथा आवश्यक उपाय तत्काल किए जाएं, ऐसे निर्देश उपमुख्यमंत्री श्रीमती सुनेत्रा पवार ने दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!