साइबर फ्राड की रकम हड़पने महिलाओं से…


Wardha वर्धा, 23 सितम्बर 2026

जरूरतमंद और गरीब नागरिकों को लोन दिलाने का झांसा देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाने और कथित साइबर ठगी की रकम के लेन-देन के लिए इन खातों का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में साइबर पुलिस ने दयाल नगर निवासी नवीन आहुजा (42), तथा रवि सोजवानी (35) वर्धा के खिलाफ मामला दर्ज किया है. मामले में कुछ अज्ञात व्यक्तियों की भी भूमिका सामने आई है।


महाराष्ट्र साइबर विभाग से प्राप्त सूची के आधार पर साइबर पुलिस ने अकोला अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की वर्धा शाखा के कुछ बैंक खातों की जांच की इनमें नितेश रूपचंदराव लोखंडे, ज्योती विनोदराव वाघ और वंदना चंद्रशेखर झोड के खाते शामिल थे। खाताधारकों से पूछताछ और बैंक विवरण की जांच में इन खातों के संदिग्ध इस्तेमाल की जानकारी सामने आई ।

जांच के अनुसार, नवीन आहुजा और उसके एक अज्ञात साथी ने ज्योती वाघ तथा वंदना झोड को उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाकर लोन दिलाने का झांसा दिया। वहीं रवि सोजवानी ने नितेश लोखंडे के बैंक खाते का इस्तेमाल किए जाने की जानकारी जांच में सामने आई है। पुलिस के अनुसार, इन खातों का इस्तेमाल कथित धोखाधड़ी की रकम प्राप्त करने, एटीएम से निकालने तथा अन्य बैंक खातों में हस्तांतरित करने के लिए किया गया ।

बैंक स्टेटमेंट और एटीएम के सीसीटीवी फुटेज की जांच में नवीन आहुजा, रवि सोजवानी सहित अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की भूमिका सामने आने के बाद साइबर पुलिस स्टेशन वर्धा में मामला दर्ज किया गया है।मामले की जांच पुलिस हेड कांस्टेबल वैभव कट्टोजवार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!